फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chirag Yojana entangled in Form-6, list of schools not released

Fatehabad News: चिराग योजना फार्म-6 में उलझी, स्कूलों की सूची ही नहीं हुई जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana entangled in Form-6, list of schools not released
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की चिराग योजना फार्म-6 में उलझ कर रह गई है। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता के तहत जो शेड्यूल जारी हुआ था उसके मुताबिक अभी तक आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। हालात ये है कि शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूलों की सूची जारी नहीं की है जहां पर विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने फीस को लेकर निजी स्कूलों से फार्म-6 मांग रखा है। फार्म-6 की जांच के बाद विभाग चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए स्कूल की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

जनवरी माह में जो विभाग ने शेड्यूल जारी किया था उसके मुताबिक सहमत स्कूलों को 10 मार्च तक खाली सीटों का ब्यौरा सार्वजनिक करना था। इसके बाद 15 मार्च से दाखिले के ेलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अधिकारियों की माने तो चिराग योजना को लेकर दोबारा शेड्यूल जारी हो सकता है। पिछले सत्र में जिले में 80 स्कूलों ने सहमति जताते हुए खाली सीटों का ब्यौरा दिया था लेकिन फार्म-6 अपडेट न होने के चलते इन स्कूलों के आवेदनों को रद्द कर दिया था। जिले के 15 स्कूलों में करीब 101 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन


चिराग योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने ये जारी कर रखी है शर्तें और शेड्यूल
- मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को चिराग स्कीम के अंतर्गत 10 फरवरी तक सीटें बतानी थी।
- सहमत मान्यता प्राप्त स्कूलों को 10 मार्च तक नोटिस बोर्ड पर खाली सीटों का विवरण देना था।
- छात्र सहमत मान्यता प्राप्त स्कूलों में 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
- जिन स्कूलों में सीटों से ज्यादा आवेदन होंगे वहां पर 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक की अवधि में ड्राॅ निकाले जाएंगे।
- स्कूलों को 10 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके अलावा रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के 15 अप्रैल तक दाखिले किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा चौथी से बारहवीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
दाखिला प्रक्रिया को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को विभागीय नॉमिनी नियुक्त करना होगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी आदि शामिल होंगे। चिराग योजना के तहत कक्षा चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कोट
चिराग योजना को लेकर निदेशालय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है इस योजना को लेकर जल्द नया शेड्यूल जारी हो जाएगा।
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed