Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children in schools will be taught about preventing child marriage, and they will also be made to take a pledge.

Fatehabad News: स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे बाल विवाह रोकने का पाठ, शपथ भी दिलाई जाएगी

Thu, 12 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Children in schools will be taught about preventing child marriage, and they will also be made to take a pledge.
फतेहाबाद में स्कूल में जागरूक करते हुए महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल
फतेहाबाद। जिले में पिछले 10 माह के दौरान बाल विवाह की 20 सूचनाएं मिली हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से आठ शादियां रुकवा दीं। अब विभाग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ मुहिम से जोड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने सहयोगी कांस्टेबल सरोज के साथ शहर के पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल और सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रेखा अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह सामाजिक बुराई होने के साथ कानूनी अपराध भी है। इसे रोकने के लिए विवाह से पहले वर और वधू की आयु का सत्यापन जरूरी है। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल प्रमाणपत्र को आधार बनाया जाना चाहिए। केवल आधार कार्ड से आयु की पुष्टि नहीं करनी चाहिए। उन्होंने विवाह आयोजनों में आयु प्रमाणपत्रों की एक-एक प्रति सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112, 181 या 1098 पर दी जा सकती है। बाल विवाह में सहयोग करने या किसी भी तरह की भूमिका निभाने वालों के लिए दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

विभाग अब स्कूलों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थी अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की सूचना संबंधित हेल्पलाइन पर देकर इसे रोकने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed