फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Child badly bitten by dog in Fatehabad, CCTV footage also surfaced, case registered against owner

Fatehabad: बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह से नोचा, सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

फतेहाबाद में एक बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच लिया। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें घर के बाहर कुत्ता बच्चे पर हमला कर रहा है। आरोप है कि 3 मार्च को सुखविंद्र के कुत्ते ने समर अरोड़ा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से नोच दिया।

विज्ञापन
Child badly bitten by dog in Fatehabad, CCTV footage also surfaced, case registered against owner
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में कुत्ते ने 10 साल के बच्चे को बुरी तरह से नोच लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। यहां से बच्चे को गुरुग्राम ले जाया गया है और यहां उपचार चल रहा है। बच्चा अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम से यहां रिश्तेदारी में मिलने के लिए आया हुआ था और सिरसा आगे शादी में जाना था। मामले में शहर पुलिस ने भट्टू रोड के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शाम लाल के ब्यान पर आरोपी कुत्ते के मालिक सुखविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें घर के बाहर कुत्ता बच्चे पर हमला कर रहा है। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में शाम लाल ने बताया कि पड़ोसी में सुखविंद्र किराए के मकान में रहता है और उसने एक पालतू कुत्ता रखा हुआ है जो कि काफी खूंखार किस्म का है। आरोप है कि सुखविंद्र अपने कुत्ते को सुबह और शाम को बगैर पट्टे के ही खुले में घूमने के लिए छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 3 मार्च को भी उसने अपने कुत्ते को खुलेआम छोड़ दिया। घर पर गुरुग्राम से साली के बच्चे आए हुए थे। शाम को करीब साढ़े 6 बजे साली का पोता समर अरोड़ा गली में दो कुत्तों के छोटे बच्चों को बिस्कुट खिला रहा था, इस दौरान सुखविंद्र के कुत्ते ने समर अरोड़ा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से नोच दिया। घायल समर अरोड़ा को नागरिक अस्पताल ले जाया गया और फिर यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के बाद उसे गुरूग्राम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। आरोप है कि ये हादसा सुखविंद्र की लापरवाही से हुआ है, क्यों उसने अपने कुत्ते को खुले में छोड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed