फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Ministers flying squad raided rice seller in Tohana

टोहाना: सीएम फलाइंग ने पकड़ा अवैध रूप से रखा गेहूं, बिना मार्केट फीस दिए राइस सेलर में किया गया था स्टोर

Sun, 17 Apr 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 03:49 PM IST
सार

टोहाना अनाज मंडी के आढ़ती भारत भूषण वकील चंद की फर्म द्वारा गेहूं की मार्केट फीस की चोरी करके 1050 किवंटल गेहूं चंडीगढ़ रोड पर सांवरिया राइस मिल्स में रखा गया था।

विज्ञापन
Chief Ministers flying squad raided rice seller in Tohana
गेहूं। - फोटो : फाइल

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने टोहाना में एक राइस सेलर पर छापा मार कर एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं पकड़ा है। यह गेहूं बिना मार्केट फीस दिए राइस सेलर में अवैध रूप से रखा गया था। उड़नदस्ते ने इस काईवाई में आढ़ती से एक लाख 6 हजार 672 रुपये की मार्केट फीस वसूल की है।

विज्ञापन

         
सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें टोहाना की अनाज मंडी में अवैध रूप से रखे गए गेहूं की जानकारी मिली। मंडी के आढ़ती भारत भूषण वकील चंद की फर्म द्वारा गेहूं की मार्केट फीस की चोरी करके 1050 किवंटल गेहूं चंडीगढ़ रोड पर सांवरिया राइस मिल्स में रखा गया था। इंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने पहले तो राइस मिल मालिक से गेहूं खरीद के कागजात मांगे, लेकिन कागजात न मिलने पर गेहूं खरीद की जानकारी मांगी। उसके बाद राइस मिल मालिक ने खरीदे गए गेहूं का पूरा राज खोल दिया। गेहूं खरीद के दौरान चोरी हुई मार्किट फीस का हिसाब लगाकर आढ़ती को 1 लाख 6 हजार 672 की रसीद पकड़ा दी गई। इस दौरान इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, मार्केट कमेटी के सहायक सचिव बलवान सिंह और मंडी सुपरवाइजर राजकुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed