फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's flying squad raided Jandali Khurd school, irregularities found

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांडली खुर्द स्कूल में मारा छापा, मिली गड़बड़ी

Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided Jandali Khurd school, irregularities found
जांडली खुर्द के सरकारी स्कूल में मिड डे मील जांच करती हुई सीएम फ्लाइंग टीम
भूना(फतेहाबाद)। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांडलीखुर्द में राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में छापेमार कार्रवाई की। टीम को स्कूलों के हाजिरी रजिस्टर, मिड-डे मील का रिकॉर्ड चेक करने पर गड़बड़झाला मिला। इसकी रिपोर्ट बनाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग की टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में जांच की गई। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेखाकार सुशील कुमारी व खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा को भी मौके पर बुलाया गया। सीएम फ्लाइंग को जांच के दौरान मिड-डे मील में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय जांडलीखुर्द में मिड-डे मील में गड़बड़झाले की शिकायत मिली थी। इस पर शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया तो 16 जनवरी को स्कूल रिकॉर्ड में 94 विद्यार्थी हाजिर थे। जबकि मिड-डे मील रिकॉर्ड में 125 विद्यार्थियों के लिए भोजन बनाया हुआ दिखाया गया। इसलिए स्कूल में दोनों का ही रिकॉर्ड मिलान ठीक नहीं पाया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा को मौके पर बुलाया और गड़बड़झाले को लेकर सवाल खड़े किए। खंड शिक्षा अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और सीएम फ्लाइंग को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक कुलजीत सिंह भी मिड-डे मील में स्कूल रिकॉर्ड में विद्यार्थियों की संख्या में अंतर को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लेकिन सीएम फ्लाइंग टीम ने 31 विद्यार्थियों का मिड-डे मील अधिक बनाने और रिकॉर्ड में गड़बड़झाले की शिकायत उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed