फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's Flying Squad arrives to inspect the park adoption process

Fatehabad News: पार्क गोद देने की प्रक्रिया की जांच करने पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

Mon, 01 Jun 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad arrives to inspect the park adoption process
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग के सदस्य रिकॉर्ड जांच करते हुए संवाद
फतेहाबाद। शहर के पार्कों को गोद देने की प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम ने संबंधित रिकॉर्ड की जांच की और अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के एसआई जितेंद्र और राजेश ने नगर परिषद की तकनीकी शाखा से गोद दिए गए पार्कों का पूरा रिकॉर्ड मांगा। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि पार्क किन संस्थाओं को और किस आधार पर सौंपे गए। साथ ही पार्कों की देखरेख कर रही एजेंसियों के भुगतान संबंधी दस्तावेज भी तलब किए गए।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर में जिन संस्थाओं को पार्कों की देखरेख सौंपी गई थी उनका अनुबंध समाप्त हो चुका था। इसके बाद इस वर्ष नगर परिषद ने कई बड़े पार्क नई संस्थाओं को सौंप दिए। इस प्रक्रिया पर कुछ संस्थाओं ने आपत्ति जताते हुए पक्षपात के आरोप लगाए थे। आरोप यह भी हैं कि पार्कों के आवंटन से पहले इच्छुक संस्थाओं से आवेदन नहीं मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद तत्कालीन डीएमसी अनुराग ढालिया ने निरीक्षण के दौरान शहीद ऊधम सिंह पार्क और फाइव एकड़ क्षेत्र के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट का आवंटन रद्द कर दिया था। इसके बाद मॉडल टाउन के पार्कों सहित रद्द किए गए अन्य पार्कों के लिए सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर नए आवेदन आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed