फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's flying squad filled five samples of milk from dairy

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डेयरी से दूध के पांच सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad filled five samples of milk from dairy
गांव ढाबी खुर्द में दूध की डेयरी पर सैंपलिंग करते एफएसओ डॉ. सुरेंद्र पूनिया व अन्य। - फोटो : Fatehabad
भट्टू कलां। गांव ढाबी खुर्द में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को एक दूध की डेयरी पर छापे मारे। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से दूध के पांच सैंपल भरवाए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को यहां से पोलैंड मार्का पाउडर के 4 कट्टे मिले हैं। इस छापेमार कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में दूध की डेयरी चलाने वालों व अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई। अधिकतर लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली कि गांव ढाबी खुर्द में स्थित एक डेयरी में मिलावटी दूध तैयार करके विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनियां के साथ डेयरी पर छापे मारे। इस दौरान टीम को डेयरी में दूध व दूध में मिलाने वाला पोलैंड से इंपोर्ट किया लेक्टो नाम के पाउडर के चार कट्टे मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनियां ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह सहित पुलिस विभाग की टीम कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 80 लीटर भैंस का दूध, 80 लीटर गाय व भैंस मिक्स दूध और 80 लीटर पाउडर मिले हुए पानी के पांच सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान डेयरी में साफ-सफाई को लेकर कुछ अनियमितताएं मिली है। हालांकि, डेयरी संचालक ने डेयरी संबंधी लाइसेंस लिया हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग ने उन्हें लिखित में कुछ नहीं दिया है। इसलिए जब सैंपल का कोई नतीजा आएगा, तभी आगामी कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed