फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Manohar Lal will hoist the flag in the police line today

Fatehabad News: आज पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal will hoist the flag in the police line today
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को पुलिस लाइन में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 20 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब प्रदेश के मुखिया तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भी ध्वजारोहण किया था। राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस के जांबाज कमांडो हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे और परेड करेंगे। इस दौरान 40 मिनट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी। उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रहेंगी। करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के अंदर व बाहर तैनात रहेंगे। इसके अलावा उपमंडल स्तरीय समारोह में रतिया में विधायक दुड़ाराम व टोहाना में हांसी के विधायक विनोद भ्याणा तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
कार्यक्रम समय
शहीदों को श्रद्धांजलि : सुबह 8.45 बजे
मुख्यअतिथि का आगमन : सुबह 8.58 बजे
ध्वजारोहण व राष्ट्रीय धुन : सुबह 9 बजे
परेड का निरीक्षण : सुबह 9.02 बजे
मुख्य अतिथि का संबोधन : सुबह 9.10 बजे
मार्च पास्ट : सुबह 9.30 बजे
शहीदों के परिवारों का सम्मान : सुबह 9.40 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम : सुबह 9.45 बजे
पुरस्कार वितरण : सुबह 10.20 बजे
राष्ट्रीय गान : सुबह 10.28 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed