{"_id":"674a08229a8f85028c0fb13d","slug":"chief-minister-flying-squad-and-rta-team-issued-challan-of-6-vehicles-fined-rs-138500-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-125723-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आरटीए टीम ने 6 वाहनों के काटे चालान, 1,38500 रुपये लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आरटीए टीम ने 6 वाहनों के काटे चालान, 1,38500 रुपये लगा जुर्माना
Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
निजी बस की जांच करते सीएम फ्लाइंग व आरटीए टीम के अधिकारी।
टोहाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार, सीआईडी स्टाफ व आरटीए की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए पांच ट्रक व एक बस सहित छह वाहनों के चालान किए। इन वाहनचालकों को 1,38,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गुप्तचर विभाग टोहाना व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के पास ओवरलोड, ओवर साइट, बिना परमिट वाहनों के चलने की सूचना पहुंची थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, टीआई अशोक कुमार, टीएसआई सतीश कुमार, ईएएसआई सुखबीर, ईएचसी नानकचंद की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान नंबर के ट्रक का ओवर हाइट होने पर बीस हजार, ओवरलोड व ओवर हाइट मिलने पर अन्य ट्रक का 60 हजार रुपये का चालान, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का दो ट्रक का 2000 रुपये का चालान, एक अन्य ट्रक का ओवरलोड व ओवरहाइट का 46000 रुपये का चालान तथा बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र व बिना वर्दी पाए जाने पर लितानी एक्सप्रेस बस के चालक का 10500 रुपये का चालान किया। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम को बताया कि यह बस किसी अन्य बस की जगह पर चल रही है, जिसकी मंजूरी को लेकर आवेदन किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले आरटीए प्रशासन पर ओवरलोड वाहन चालकों से मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। मगर सीएम फ्लाइंग के साथ कार्रवाई को करने मैदान में उतरना पड़ा। आमजन ने आरोप लगाए कि टोहाना में कई निजी बसों के संचालक आरटीए प्रशासन से मिलीभगत करके बसों के चक्कर मिस करते हैं। ये बसें शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर खड़ी रहती है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।