फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister Cup 2024: Block level sports competitions will start from February 28

मुख्यमंत्री कप 2024 : 28 फरवरी से शुरू होंगी ब्लॉकस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Cup 2024: Block level sports competitions will start from February 28
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री कप 2024 के अंतर्गत छह खेलों कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल की ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का आयु वर्ग 14-23 वर्ष होगा। आयु की गणना के लिए कट ऑफ डेट 1 जनवरी, 2024 रहेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण खेल विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक व क्यूआर कोड के माध्यम से करवा सकेंगे। पंजीकरण के बिना कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन


कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राजबाला ने बताया कि 28 फरवरी को पुरुष वर्ग व 29 फरवरी को महिला वर्ग की ब्लॉक भट्टूकलां, नागपुर, फतेहाबाद व रतिया तथा एक मार्च को पुरुष वर्ग व 2 मार्च को महिला वर्ग ब्लॉक भूना, जाखल व टोहाना की बास्केटबाॅल प्रतियोगिता एमएम काॅलेज फतेहाबाद, वालीबाॅल प्रतियोगिता भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो व फुटबाल प्रतियोगिता जाखड़ स्पोर्ट्स अकेडमी गांव मानावाली में आयोजित करवाई जाएंगी। इसके अलावा बास्केटबाॅल, वॉलीबाल, हैंडबॉल, खो-खो प्रतियोगिता शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम गांव दमकौरा (टोहाना), कबड्डी, फुटबाॅल प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम गांव मादुआना (टोहाना) में करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जो खिलाड़ी ब्लॉकस्तर की टीम में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, वही खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। जिला स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता एमएम कॉलेज फतेहाबाद व वॉलीबाॅल प्रतियोगिता भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम में होगी जबकि हैंडबॉल, फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता जाखड़ स्पोर्ट्स अकेडमी गांव मानावाली में करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed