{"_id":"583578f23954bc028a4ae39650bda3f7","slug":"chhindwara-express-engine-failure-two-hours-stranded-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे फंसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे फंसे यात्री
fatehabad
Updated Sat, 22 Mar 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर से सराय रोहिल्ला जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण शुक्रवार को यह ट्रेन घंटों टोहाना के आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। इसके कारण इस रूट पर दिल्ली, मुंबई और दूसरे बड़े शहरों को जाने वाली ट्रेनों का आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
इस दौरान कई ट्रेनें जाखल स्टेशन पर घंटों खड़ी रहीं, जिससे करीब दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सराय रोहिल्ला से फिरोजपुर के बीच चलने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 8 बजे जाखल रेलवे स्टेशन से रवाना होकर टोहाना की ओर आ रही थी।
इसी दौरान टोहाना के आउटर सिग्नल पर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराब आ गई, जिससे इस ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकने के साथ ही उसके बाद आने वाली अन्य ट्रेनों को भी लाइन क्लीयर नहीं मिल पाई, जिसके कारण उन्हें जाखल में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस व जम्मू से चेन्नई जाने वाली नवयुग एक्सप्रेस भी इसके कारण प्रभावित हुई। गाड़ी के चालक ने टोहाना रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद टोहाना रेलवे स्टेशन के इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों ने जाखल में खड़ी एक मालगाड़ी के पावर इंजन को टोहाना भेजा, उसके बाद ही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हो सकी।
रेलवे विभाग द्वारा कुछ देर बाद छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को जैसे तैसे टोहाना स्टेशन तक लाया गया और उसके इंजन को धीरे धीेरे चलाकर उसे दूसरी लाइन पर पहुंचाया गया।
छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के टोहाना स्टेशन पर दूसरी लाइन पर पहुंचते ही उसके पीछे से आ रही सभी ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गई। जैसे ही जनता एक्सप्रेस टोहाना पहुंची तो छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में सवार यात्री भी उसमें से उतरकर जनता एक्सप्रेस में सवार हो गए। इस तरह घंटों बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे के टीआई पीसी ओझा ने कहा कि किसी भी ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ सकती है। इसे पॉवर का फेल होना कहा जाता है। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के साथ भी ऐसा हुआ, लेकिन लाइन क्लीयर मिलते ही ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया।
माल गोदाम के समीप छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से गाड़ी टोहाना से लगभग दो घंटे देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी और बढ़ गई थी। एक घंटे बाद आई जनता एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक घंटे बाद आई, जिसमें अधिकतर यात्री सवार हो गए।