फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chhindarpal was at the forefront of matka race

Fatehabad News: मटका दौड़ में छिंदरपाल रही सबसे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chhindarpal was at the forefront of matka race
गांव दादूपुर में मटका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
रतिया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब दादूपूर की ओर से दो दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव की सरपंच प्रेरणा बिश्नोई व प्रतिनिधि अनिल कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच यादबीर सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश झांब, दादूपुर ढाणी सरपंच जसप्रीत जस्सी, डॉ. सुनील बिश्नोई रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सरपंच प्रेरणा बिश्नोई ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। हार जीत को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। हारने वाली टीम को अपनी कमियों में सुधार कर अगली बार जीत का प्रयास करना चाहिए। गांव में खेल को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजेश भाम्भू ने बताया कि रविवार को हुई मटका दौड़ प्रतियोगिता में छिंदरपाल कौर रतिया पहले, सपना रतिया द्वितीय, जसवीर कौर दादूपुर तृतीय स्थान पर रही। 50 वर्ष आयु वर्ग में पुरुषों की दौड़ में हरदीप रतिया, जयकुमार हिसार, रामसिंह चंदोकला विजेता रहे। वहीं, लड़कों के 14 आयु वर्ग की दौड़ में सिद्धार्थ खैरपुर, योगेश पीलीमंदोरी, भारत नागपुर विजेता बने। इसी आयु वर्ग में लड़कियों की दौड़ में काजल नागपुर, रवनीत रतिया, नानकी नागपुर अव्वल रही। लड़कियों के 19 आयु वर्ग की दौड़ में मनीषा रतिया, किरण नागपुर, खुशदीप रतिया विजेता बनी। इसी आयु वर्ग में लड़कों की दौड़ में अमित खैरपुर पहले, रमनदीप जाखनदादी दूसरे और जगदीप सहनाल तीसरे नंबर पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण भजनलाल, बंसीलाल, साहब राम, पृथ्वी सिंह, दिलीप, गुरजीत, हंसराज, सतनाम, संजय, संदीप, रविंद्र, कुशाल, जगदीश, शिव प्रकाश, बलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed