फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating of Rs 6.20 lakh from a retired soldier by pretending to be a lawyer to save others

Fatehabad News: खुद को वकील बता दोहते को बचाने के लिए रिटायर फौजी से 6.20 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 6.20 lakh from a retired soldier by pretending to be a lawyer to save others
फतेहाबाद। कनाडा के नाम पर साइबर ठगी के मामले जिले में लगातार बढ़ने लगे हैं। खुद को कनाडा में वकील बता दोहते को बचाने के लिए टोहाना निवासी रिटायर फौजी से 6.20 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने टोहाना के भाटिया नगर निवासी प्रीतम सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। इस साल पुलिस ने इस तरह का तीसरा मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के भाटिया नगर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को उसके पास फोन आया है और फोन करने वाले ने खुद को दोहता बताया और रोने लगा और कहा कि कनाडा में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और गाड़ी के नीचे कोई गोरा आ गया है और वह सीरियस है। कनाडा पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे जेल भेज देंगे। प्रीतम सिंह ने बताया कि उसे लगा कि दोहता जसप्रीत सिंह निवासी पटियाला कनाडा गया हुआ है। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि मोबाइल नंबर वकील को दे रहा है और कहा कि घर मत बताना नहीं तो मम्मी की तबीयत पहले से खराब है, इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर फोन आया और उसने खुद को वकील बताते हुए कहा कि केस लड़ने की फीस भारतीय करंसी में 2 लाख 20 हजार रुपये है। इसके बाद उसने ये राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वकील से फिर बात हुई तो उसने कहा कि पासपोर्ट छुड़वाने के लिए सात लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद उसने चार लाख रुपये दे दिए और कहा कि बाकी कल दे देगा। इसके बाद उसने बेटे को बताया तो उसने कहा कि धोखाधड़ी हो गई है। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed