फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating of Rs 5 lakh in the name of sending to Italy, case registered against mother and son

Fatehabad News: इटली भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी, मां बेटा पर केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 5 lakh in the name of sending to Italy, case registered against mother and son
टोहाना। हिसार जिले के उकलाना निवासी एक व्यक्ति ने शहर की मडिया वाली गली के रहने वाले जश्न व उसकी माता रीतू पर इटली भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जश्न व उसकी माता रीतू के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उकलाना के गांव लितानी निवासी अंकुश ने बताया कि आरोपी राजेश उसे इटली भेजने की बात की ओर साढ़े आठ लाख रुपये में बात तय की गई। इसमें से 5 लाख रुपये आरोपी को एडवांस दे दिए। उसने बताया कि आरोपी ने उसका वीजा तक नहीं लगाया और उसका पासपोर्ट भी आरोपी के पास ही है। अंकुश ने बताया कि आरोपी ने 6 मई को दो चेक अपनी माता के खाते से दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए क्योंकि आरोपी ने उसकी माता के खाते के चेक पर खुद हस्ताक्षर किए हुए थे। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed