फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating in the name of sending abroad, action taken on the instructions of Home Minister

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गृह मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of sending abroad, action taken on the instructions of Home Minister
रतिया। रतिया क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले हर रोज बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को रतिया पुलिस ने एक और मामला दर्ज करते हुए नागपुर चौकी में जगजीवनपुरा निवासी पूर्व ब्रांच मैनेजर हरजितेंद्र सिंह की शिकायत पर उसकी बेटी को कनाडा भेजने के नाम पर एक लाख 82 हजार रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में ट्रेवल एजेंसी के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में सेटलमेंट अबरोड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक मोहाली निवासी नितेंद्र शर्मा, कीर्ति व जसप्रीत कौर का नाम शामिल है जो कि स्टडी वीजा लगवाने का काम करते हैं। आरोपियों ने कुल सात लाख रुपये मांगे थे। रुपये लेने के बावजूद न तो हरजितेंद्र की बेटी को कनाडा भेजा और न ही रुपये दिए। मामले में शिकायतकर्ता हरजितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि रतिया पुलिस को उसने शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज ने मिली शिकायत के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद नागपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। नागपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहाली निवासी नितेंद्र शर्मा, कीर्ति व जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed