फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheated of Rs 1,95,496 in the name of activating credit card

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के नाम पर 1,95,496 रुपये ठगे

Sat, 14 Sep 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1,95,496 in the name of activating credit card
जाखल। एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद उसको एक्टिव करने के नाम पर 1,95,496 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस बारे में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में जाखल निवासी प्रवीन ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की जाखल शाखा में एसए के पद पर तैनात है। उसके करीब डेढ़ माह पहले नवदीप नामक शख्स आया। उसने से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसके कुछ समय के बाद उसके पास डाक के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बनकर आ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नवदीप ने उसके पास कॉल किया कि क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए बैंक से कॉल आएगा आप ओटीपी दे देना। उसके कहे अनुसार उसने ओटीपी दे दिया। उसके बाद बाद उसके पास मैसेज आया कि उसके कार्ड से 1,95,496 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। जब उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो वह बंद आने लगा।
विज्ञापन

प्रवीन ने बताया कि उसके साथ कार्ड एक्टिव के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। नवदीप भी अब उसका फोन नहीं उठा रहा है। अत: आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसकी राशि लौटाई जाए। पुलिस ने पीड़ित प्रवीन की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed