फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheated of lakhs from the Sheller owner of Ratia in the name of selling rice

चावल बेचने के नाम पर रतिया के शैलर मालिक से लाखों की ठगी

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cheated of lakhs from the Sheller owner of Ratia in the name of selling rice
फेसबुक पर चावल की बिकवाली का विज्ञापन निकालकर स्थानीय शैलर मालिक को चावल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक शख्स ने 8 लाख 73 हजार 200 रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शैलर मालिक छिंदरपाल की शिकायत पर सिलीगुड़ी की फर्म ओम ट्रेडर्स कदमताल की मालकिन सुमिता रे व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय महावीर राइस ट्रेंड्स शेलर के मालिक धर्मपाल ने बताया कि गत दिवस उन्होंने फेसबुक पर एक फर्म का विज्ञापन देखा जिसमें उक्त फर्म द्वारा उनके पास रखे चावल को बेचने की बात कही थी। छिंदरपाल ने बताया कि इसके पश्चात उन्होंने बताए गए उक्त नंबर से संपर्क कर उक्त फर्म के लोगों से चावल खरीदने की डील की। उसके तहत 23 जून को उनका 8 लाख 73 हजार 200 रुपये में चावल से भरी गाड़ी का सौदा हो गया। 24 जून को उन लोगों ने एक ट्रक में 40 टन चावल लोड करवा कर उसकी वीडियोग्राफी कर बिल के कागज, कंडे के कागज व अन्य जरूरी दस्तावेजों को उनको मोबाइल पर भेज दिया। दस्तावेज जांचने के बाद उसने उक्त ट्रेडर ओम ट्रेंडस की मालकिन सुमिता रे के अकाउंट में 8 लाख 73 हजार 200 रुपये डाल दिए। जब 3 -4 दिन तक चावल की गाड़ी नहीं पहुंची तो उन्होंने पता किया तो ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी लोड करवाने के बाद उक्त फर्म के लोगों ने उनसे गाड़ी खाली करवा ली थी। पता चला कि उन्होंने रुपये ऐंठने के लिए सारा नाटक रचा था। इसके चलते पुलिस में शिकायत दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed