फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Charkhi-Dadri had the highest sex ratio, Mahendragarh had the least number of daughters born.

Fatehabad News: चरखी-दादरी का लिंगानुपात रहा सबसे ज्यादा, महेंद्रगढ़ में सबसे कम जन्मीं बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Charkhi-Dadri had the highest sex ratio, Mahendragarh had the least number of daughters born.
फतेहाबाद में पॉलीक्लीनिक और सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में जिलों का अप्रैल माह तक लिंगानुपात रिपोर्ट जारी कर दी है। चरखी-दादरी का लिंगानुपात सबसे ज्यादा रहा है। यहां पर एक हजार लड़कों के पीछे 997 लड़कियों ने जन्म लिया है। फतेहाबाद जिला दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यहां पर अप्रैल माह तक जहां 2486 लड़के जन्मे हैं वहीं 2417 लड़कियों ने जन्म लिया है। जिले का लिंगानुपात 972 रहा है। प्रदेश का लिंगानुपात 916 रहा है। हालांकि जिला महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात काफी कम रहा है। यहां पर एक हजार लड़कों के मुकाबले 855 लड़कियों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन

पिछले साल वर्ष 2023 की बात करें तो दिसंबर माह तक भी प्रदेश का लिंगानुपात 916 रहा था। वर्ष 2024 में जनवरी से अप्रैल माह तक भी प्रदेश का लिंगानुपात 916 ही है। प्रदेश में 85791 लड़कों और 78570 लड़कियों ने अप्रैल माह तक जन्म लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो बेटियों को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं और लड़कें व लड़कियों में कोई फर्क नहीं समझ रहे हैं। इसके अलावा गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती का भी असर है। संवाद
विज्ञापन

प्रदेश के जिलों का ये रहा है लिंगानुपात

जिला लिंगानुपात
चरखी दादरी 997

फतेहाबाद 972
झज्जर 954

करनाल 950
पलवल 949

भिवानी 946
कुरुक्षेत्र 943

यमुनानगर 940
सिरसा 939

अंबाला 930
पंचकूला 926

हिसार 921
नूंह 920

सोनीपत 914
गुरुग्राम 907

फरीदाबाद 899
जींद 888

पानीपत 888
रेवाड़ी 885

कैथल 872
रोहतक 870

महेंद्रगढ़ 855
बेस्ट लिंगानुपात विलेज की बेटियों की अटकी राशि

स्वास्थ्य विभाग हर साल लिंगानुपात में बेस्ट विलेज का चयन करता है। इसके बाद यहां की तीन लड़कियों को दसवीं कक्षा में मेरिट के आधार पर डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाती है। जिले में वर्ष 2023 के लिंगानुपात के अनुसार गांव जांडली खुर्द का चयन किया गया। यहां का लिंगानुपात 1484 रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेरिट आधार पर पहले रैंक में शामिल लड़की को 75 हजार, दूसरे रैंक में शामिल लड़की को 45 हजार और तीसरे रैंक में शामिल लड़की को 30 हजार रुपये दिए जाने थे। ये राशि मार्च माह तक दी जानी थी। हाालंकि आचार संहिता लगने के कारण राशि जारी ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। यही ही कारण है कि लिंगानुपात बढ़ा है। फतेहाबाद जिले का लिंगानुपात बेहतर रहा है। बेस्ट विलेज चुने गए गांव की तीन लड़कियों को मेरिट आधार पर अवार्ड राशि आचार संहिता के बाद जारी कर दी जाएगी।

-डॉ. निरपाल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed