{"_id":"626addf73fa0a5461a38e20f","slug":"chargesheet-to-je-of-electricity-corporation-si-line-spot-fatehabad-news-hsr6302798167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई को चार्जशीट, एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के जेई को चार्जशीट, एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
बैठक में न्याय की मांग करने के दौरान रोती शिकायतकर्ता महिला।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मामलों की सुनवाई के दौरान टोहाना शहर में लोहे के बिजली पोल शिकायत के बाद भी नहीं हटाने पर निगम के संबंधित जेई को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर कष्ट निवारण समिति के सदस्य वेद जांगड़ा ने शिकायत रखी थी। रतिया के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को भी लोगों से उचित व्यवहार न करने के कारण लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं।
बिजली मंत्री ने बैठक में कहा कि सब इंस्पेक्टर संजय कुमार लोगों से गलत व्यवहार करता है और मामला दर्ज करवाने की धमकी देता है। मामले में मंत्री ने एसपी को सब इंस्पेक्टर संजय को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। जन परिवाद समिति की बैठक में कुल 18 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान बिजली मंत्री ने 11 मामलों का मौके पर निपटान किया और सात शिकायतें लंबित रख आगामी बैठक में रिपोर्ट सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता केके गोयत पर सस्पेंड की तलवार लटक गई है। अगली बैठक में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
मंत्री बोले- एक्सईएन को सस्पेंड करो, फिर डीसी से चर्चा कर विचार बदले
लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में अनियमितता होने के मामले की सुनवाई करते हुए बिजली मंत्री ने तत्कालीन एक्सईएन केके गोयत को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। फिर दो मिनट तक विधायक दुड़ाराम और डीसी के साथ चर्चा की। इसके बाद मंत्री बदल गए और कहा कि सैंपल की रिपोर्ट अगली बैठक में रखी जाए और तत्कालीन एक्सईएन द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर आई शिकायतों की विस्तृत जांच रिपोर्ट भी अगली बैठक में रखें। बैठक में ढाणी मियां खा के विनोद कुमार, एमपी रोही के माता अमृता देवी पर्यावरण जीव रक्षा सेवा समिति के सदस्यों और खारा खेड़ी निवासी सुलतान सिंह ने लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत दी थी। शिकायत ये भी दी गई थी कि गांव मोहम्मदपुर रोही में पीएचसी की नई बिल्डिंग का निर्माण करवाया गया लेकिन उद्घाटन से पहले फर्श बैठ गया और टाइलें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विधायक ने डीएसपी को लगाई फटकार, डीएसपी ने कहा मधुबन से रिपोर्ट नहीं आई, एसपी बोले- आ गई
बैठक में आरके कॉलोनी निवासी कृष्णा रानी ने शिकायत दी कि उसके बेटे का रोड एक्सीडेंट हुआ, जब उसे सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में लाए तो वहां पर डॉक्टर ने उसको जहर का टीका लगा दिया। अस्पताल कर्मचारियों से उसकी पिटाई भी करवाई। पुलिस ने इस मामले में उचित धारा नहीं लगाई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि मधुबन से अभी रिपोर्ट नहीं आई है कि जहर का टीका दिया गया था या नहीं। इसके बाद एसपी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट आ चुकी है और उसमें ऐसा कुछ नहीं आया है। विधायक दुड़ाराम ने डीएसपी को गुस्से से भरे लहजे में कहा कि आपको पता ही नहीं है। मंत्री ने दो वकील इंद्र कड़वासरा और गुरमीत सिंह की टीम बनाई और निर्देश दिए कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने जो शिकायत दी है, उसके अनुरूप पुलिस ने केस दर्ज किया है या नहीं, इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में दें।
डीसी करेंगे जांच, बीमा सही दिया गया या नहीं
गांव ढाबी कलां निवासी बंसीलाल की शिकायत थी कि उसकी फसल कपास का बीमा कम आया है जबकि दूसरे लोगों को अधिक राशि दी गई है। इस पर कार्यवाही करते हुए मंत्री ने डीडीए को निर्देश दिए कि वे उस गांव और आसपास के गांव के बीमा क्लेम की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपे और डीसी इस मामले में यह देखें कि अगर इस व्यक्ति को नियमानुसार बीमा क्लेम नहीं हुआ है तो वे उसे दिलवाना सुनिश्चित करें।
लोन ऑफिसर पहुंचा, मंत्री ने मैनेजर को किया तलब, नोटिस जारी करने के आदेश
भूना निवासी विनोद कुमार ने शिकायत की कि उसने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा भूना से अंत्योदय सरल स्कीम के तहत लोन के लिए अप्लाई किया था। बैंक ने उसे एडवांस खाते और मैचिंग ग्रांट नाम से पैसे जमा करवाने के लिए कहा और उसका लोन पास नहीं किया। बिजली मंत्री ने बैंक मैनेजर को तलब किया। मैनेजर ने शिकायत बैठक में जूनियर को भेज दिया। इस पर मंत्री ने बैंक मैनेजर को नोटिस जारी करने और उसे अगली बैठक में रिपोर्ट सहित आने के आदेश दिए।
ईपीएफ और ईएसआई न देने पर फर्म को जारी होगा कानूनी नोटिस
जन परिवाद समिति में शिवा कुमार, रवि कुमार ने शिकायत रखी थी कि वे हरे कृष्णा सिक्योरिटी सर्विस, रोहतक फर्म के तहत कार्यरत है, परंतु फर्म ने उनका ईपीएफ और ईएसआई जमा नहीं करवाया है। इस पर बिजली मंत्री ने रोडवेज जीएम को निर्देश दिए कि वे संबंधित फर्म से ईपीएफ व ईएसआई की वसूली करें और फर्म को लीगल नोटिस भी जारी करें। कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई 15 दिनों में दिलवाया जाए।
टोहाना में एमएलसी को सीट से हटाने के निर्देश, शिकायतों की होगी जांच
बैठक में टोहाना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रिंकू मान ने शिकायत रखी कि टोहाना एसडीएम कार्यालय में तैनात एक एमएलसी की लापरवाही से गाड़ियों की आरसी गलत हो गई है और उनके वाहन एक साल से घर पर खड़े हैं। संबंधित कर्मचारी से बात करते हैं तो वह गलत व्यवहार करता है। 500 से 700 फाइलें खराब कर दी है। इसको लेकर अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है। मामले में मंत्री ने एसडीएम डॉ. चिनार चहल से जानकारी ली और सीट से हटाने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित के खिलाफ जांच की जाए।

लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन एक्सईएन पर कार्रवाई को ल?- फोटो : Fatehabad