फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Changing ATM card swindler three-day remand

एटीएम कार्ड बदलने वाला ठग तीन दिन की रिमांड पर

Sat, 22 Nov 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Nov 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम से गुरुवार को एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की कोशिश करते पकड़े गए ठग को शहर पुलिस ने शुक्रवार को एसीजेएम सोनिका गोयल की अदालत में पेश किया। पुलिस ने युवक से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा, अदालत ने ठग को तीन दिन के रिमांड पर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



      पुलिस ने अदालत को बताया कि युवक के पास से अनेक एटीएम बरामद हुए हैं। इससे कई ठगी की वारदातों के बारे में पूछताछ करनी है। अनुमान है कि पूछताछ से पुलिस के सामने चुनौती बने कई केस सुलझ सकते हैं। इनमें एटीएम उखाड़कर ले जाने वाली वारदातें भी शामिल हैं।
विज्ञापन



 गुरुवार दोपहर नेशनल हाइवे स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला की मेन ब्रांच स्थित एटीएम में पैसे निकालने के लिए गांव भिरड़ाना निवासी सुनील घुसा। जहां पर पहले से ही कैथल निवासी राजेश मौजूद था। एटीएम केबिन में दो मशीनें होने के कारण सुनील दूसरे एटीएम से पैसे निकालने लगा। जबकि राजेश पहले एटीएम पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सुनील जब एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ हुआ तो राजेश ने सुनील की मदद करने के नाम पर राजेश ने उससे एटीएम ले लिया और पिन कोड पूछकर पहले बैलेंस चैक किया और फिर 20 हजार रुपये निकाल कर सुनील को दे दिए और इस दौरान एटीएम भी बदल लिया।


पैसे और एटीएम लेकर सुनील बाहर निकला तो उसे एटीएम बदलने का शक हुआ और वह कुछ देर तक एटीएम केबिन के बाहर खड़ा होकर अंदर खड़े राजेश की गतिविधि पर ध्यान देता रहा। लेकिन 10 मिनट बाद भी जब राजेश बाहर नहीं निकला तो सुनील केबिन के अंदर घुस गया और उसने राजेश से एटीएम बदलने की बात कही।


जिससे राजेश बौखला गया और उसने हाथ में पकड़े हुए चार एटीएम डस्टबिन में फेंककर फरार होने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने युवक को दबोच लिया।



जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस राजेश को शहर थाने में ले आई। जहां पर पुलिस ने राजेश से पूछताछ के दौरान कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से विभिन्न बैंकों के 31 एटीएम बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed