फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Change in weather due to cloud cover, maximum temperature dropped by three degrees

Fatehabad News: बादलवाही के कारण मौसम में हुआ परिवर्तन, तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Change in weather due to cloud cover, maximum temperature dropped by three degrees
फतेहाबाद शहर में बादलवाही का दृश्य। 
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को दोपहर के बाद मौसम में आए परिवर्तन के बाद बादलवाही छा गई। इसके चलते जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों जिले में सरसों की कटाई और कढ़ाई का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में अगर बारिश आई तो काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

किसान वीर सिंह, जयसिंह, जगदीश और मोहर सिंह ने बताया कि बारिश आई तो सरसाें की फसल की कटाई में देरी होगी और कढ़ाई गई सरसों में भी बारिश के कारण नमी बढ़ जाएगी। इससे सरसों की खरीद प्रभावित हो सकती है। मार्च के माह मध्य में अगेती कपास की बुवाई शुरू हो जाती है। ऐसे में जिन किसानों ने कपास की बुवाई कर रखी है, उन किसानों की कपास की फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं, गेहूं की फसल की कटाई अगले पखवाड़े तक शुरू हो जाएगी। अगर अब बारिश होती है तो गेहूं की फसल बिछ सकती है। इससे गेहूं के उत्पादन में कमी होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

कोट
25 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही रहेगी। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed