फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chandrayaan 3: Special prayer in Vichar Ashram temple of Fatehabad for successful landing

Chandrayaan 3: सफल लैंडिंग के लिए फतेहाबाद के विचार आश्रम मंदिर में विशेष प्रार्थना, विद्यार्थियों में उत्साह

Wed, 23 Aug 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

हरियाणा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर हर किसी में खुशी देखने को मिल रही है। प्रदेश के सभी स्कूल आज शाम एक घंटे के लिए खोले जाएंगे और चंद्रयान-3 मिशन का लाइव टेलीकास्ट सभी विद्यार्थियों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Special prayer in Vichar Ashram temple of Fatehabad for successful landing
Chandrayaan-3 - फोटो : Social Media

विस्तार

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इस मिशन की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर फतेहाबाद के श्रीअद्वैत स्वरूप विचार आश्रम मंदिर के संत महात्माओं व संगतों द्वारा बुधवार सुबह विशेष प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


दुनिया को भारत की ताकत देखेगी
इस दौरान श्रीविचार आश्रम मंदिर के प्रमुख संत विचार सेवानंद महाराज, शाम प्रेमानंद, विनीत प्रेमानंद, निष्काम सेवानंद एवं दिव्या विचारानंद महाराज ने इसे भारत देश के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने से भारत का गौरव पूरे विश्व भर में फैलेगा। प्रार्थना सभा में मौजूद भाजपा शहरी प्रधान शम्मी ढींगड़ा व विचार आश्रम सेवादल के प्रधान कृष्ण वधवा ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता से पूरी दुनिया को भारत की ताकत देखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा। 
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के पैनोरमा विज्ञान केंद्र में की गई विशेष तैयारियां
हरियाणा में सभी स्कूल आज शाम एक घंटे के लिए खोले जाएंगे। स्कूलों में चंद्रयान-3 मिशन का लाइव टेलीकास्ट सभी विद्यार्थियों को दिखाया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में विशेष तैयारियां की गई है। विद्यार्थियों को डिजिटल कक्षाओं, कंप्यूटर लैबों और टीवी के साथ-साथ मोबाइल के माध्यम से भी इस लाइव टेलीकास्ट से जोड़ा जाएगा, साथ ही सभी विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश को भी सुन सकेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़कर विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित कई तरह की जानकारियां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीकास्ट को देखने के लिए विद्यार्थी भी काफी उत्साहित
आज शाम पांच बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रमा को सतह पर उतरते देखने के लिए विद्यार्थी के लिए जहां सभी स्कूलों में प्रबंध किए गए है तो वहीं पैनोरमा विज्ञान केंद्र में भी चंद्रयान-3 के लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं, चंद्रयान-3 के लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए विद्यार्थी भी काफी उत्साहित हैं।

चंद्रयान 3 लैंडिंग आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी देखेंगे लाइव
हिसार के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बुधवार शाम को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव देखेंगे। इसके बारे में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसरो के अनुसार बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग होगी। चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए हैं।


जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार
जिन स्कूलों में बुधवार शाम को लाइव का प्रबंध हो सकेगा वहां पर लाइव किया जाएगा। जो स्कूल बचेंगे वहां पर 24 अगस्त को इसी लाइव को रिपीट किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि चंद्रयान तीन की लैंडिंग के सीधे प्रसारण को लेकर स्कूलों में प्रबंध करवाए गए हैं। सभी स्कूल मुख्याओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं वह इसका प्रबंध करें। चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग के लाइव को लेकर स्कूल मुखियाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed