{"_id":"691a087176d554e5870e5575","slug":"chanchal-stood-first-in-the-48-kg-weight-category-of-the-district-level-judo-competition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143777-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिलास्तरीय जूडो स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग में चंचल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिलास्तरीय जूडो स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग में चंचल प्रथम
Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ीस्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से गांव हंसेवाला में सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन कर राज्यस्तरीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से युवा और सीनियर खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न भार वर्गों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव मनोज गिल ने बताया कि पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम में अमन शर्मा, 66 किलोग्राम में आर्यन, 73 किलोग्राम में दलजीत, 81 किलोग्राम में सतनाम, 90 किलोग्राम में नवीन, 100 किलोग्राम में रूपक और प्लस 100 किलोग्राम में नरेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में 48 किलोग्राम में चंचल, 52 किलोग्राम में मोनिका, 70 किलोग्राम में मुस्कान और 78 किलोग्राम में कंचन विजेता बनीं।
उन्होंने बताया कि इन सभी विजेताओं को 23 नवंबर को करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह, वेदप्रकाश गिल, संघ सचिव एवं प्रशिक्षक मनोज गिल, बॉक्सर हरपाल धतरवाल, जूडो नर्सरी कोच इंद्रजीत धतरवाल, संदीप इंदौरा, मोनिका रानी आदि मौजूद रहे।