फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chances of rain today, 12 lakh quintals of wheat lying in the open in mandis

Fatehabad News: आज बारिश के आसार, मंडियों में 12 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today, 12 lakh quintals of wheat lying in the open in mandis
फतेहाबाद अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां व बोरियां ।
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर धीमे लदान और मौसम बदलाव से किसान व आढ़ती परेशान हैं। जिले की अनाज मंडियों में 12 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने वीरवार को बारिश होने की संभावना जताई है। अगर समय पर उठान नहीं हुआ तो अनाज मंडियों में पड़ी गेहूं भीगने का खतरा है। अनाज मंडियों में आधे से भी कम गेहूं का लदान हो रहा है। इस बीच फतेहाबाद अनाज मंडी व्यापार मंडल ने भी धीमे उठान का विरोध जताया है और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक तीन लाख 29 हजार 662 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है और उठान मात्र एक लाख दो हजार 911 मीट्रिक टन का ही हुआ है। अनाज मंडियों में गेहूं का उठान न होने की वजह से जहां किसानों को परेशानियां आ रही हैं, वहीं आढ़ती भी परेशान है। फतेहाबाद जिले के खेतों में लगभग 85 फीसदी गेहूं की कटाई हो चुकी है और अनाज मंडियों में गेहूं की ढेरियों की भरमार लगी हुई है। समय पर गेहूं का लदान न होने के कारण अनाज मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को जगह नहीं मिल रही है। अनाज मंडियां गेहूं से भरी गेहूं की बोरियों से अटी पड़ी हैं। शेड भर जाने के कारण इस समय करीब 12 लाख क्विंटल गेहूं अनाज मंडियों में खुले आसमान में पड़ा है।
विज्ञापन


आधी क्षमता का भी नहीं हो रहा उठान
व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान जगदीश भादू ने गेहूं उठान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खरीद एजेंसियों द्वारा बहुत ही धीमी गति से गेहूं का उठान किया जा रहा है। इसमें आढ़ती या लेबर की कोई कमी नहीं है। किसान व आढ़ती परेशान हैं। अनाज मंडी में हर रोज एक लाख से अधिक कट्टे उठाने की क्षमता है, लेकिन आधी क्षमता के बराबर भी उठान नहीं हो पा रहा है। प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि यदि प्रशासन व खरीद एजेंसियों ने जल्द से जल्द मंडी से उठान के काम में तेजी नहीं की तो मंडी के आढ़ती हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों को सख्त लहजे से जल्द से जल्द गेहूं उठान के लिए कहा गया है। अब उठान का काम तेज भी कर दिया गया है। आगे किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं आएगी।
विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed