फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chance of rain today and tomorrow

मौसम में नमी व गर्मी से बढ़ी उमस, आज और कल में बूंदाबादी के आसार

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today and tomorrow
सितंबर के आखिरी सप्ताह में नमी व वातावरण में गर्मी से आमजन मानस का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और मानसूनी सिस्टम ना बनने से पिछले 15 दिनों से मौसम साफ हो साफ होने के कारण सूर्य की किरणें तेज हो गई है। जिस कारण वातावरण में नमी व तापमान में बढ़ोतरी हो छिटपुट बूंदाबांदी के आसार है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करीब 15 दिनों से यहां भीषण गर्मी व उमस से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पहले मानसून में बारिश की कमी व अब कई दिनों से बारिश ना होने के कारण गर्मी व उमस से लोग बेहाल है। हिसार स्थित मौसम विभाग के अध्यक्ष एमएल खिचड़ के अनुसार, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी व मानसूनी सिस्टम न बनने से मौसम में नमी बढ़ती जा रही है। नमी के साथ तापमान में बढ़ोतरी का कारण सूर्य की किरणें बढ़ना बताया गया है। पहले मानसून में बारिश की कमी व मौसम साफ रहने से सूर्य की किरणों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। एमएल खिचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नमी आने के कारण उत्तर पश्चिमी हरियाणा बुधवार व वीरवार को बूंदाबांदी के आसार है। उसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी। दो-तीन दिन बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। जिससे आमजन मानस को राहत मिलेगी। इस उमस भरे वातावरण व गर्मी से धान की फसल को भी नुकसान बताया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की फसल में पानी सूख रहा है और किसानों को मजबूरन पानी लगाना पड़ रहा है इसके बावजूद भी धान की फसल पर फल पक नहीं रहा। नरमा की फसल पहलेे ही सफेद मक्खी से खराब हो गई है। बता दें कि जब तक धान की सफल पीली पड़कर उसका झाड़ मोटा नहीं होता तब तक किसान इसका फल अच्छा नहीं समझते। अब इस मौसम से धान की फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed