फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chambers collapsed within 10 days; people expressed outrage

Fatehabad News: 10 दिन में टूटे चैंबर, लोगों ने जताया रोष

Fri, 12 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chambers collapsed within 10 days; people expressed outrage
गांव जांडवाला सोत्तर से नूरकी अहली के सड़क निर्माण दौरान रोका गया कार्य स्त्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर से नूरकी अहली तक निर्माणाधीन सड़क को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच नहीं करेंगे तब तक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) ने जांच का आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीण शांत हुए। जांडवाला सोत्तर से गांव नूरकी अहली तक करीब पौने पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में पुरानी और निम्न गुणवत्ता की बजरी का उपयोग किया जा रहा है जबकि तारकोल भी निर्धारित मात्रा से कम डाला जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी विनोद सिहाग ने बताया कि सड़क पर बिछाई जा रही सामग्री को हाथ से हटाने पर नीचे मिट्टी दिखाई दे रही है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार निर्माण किया गया तो सड़क बनने से पहले ही टूट-फूट का शिकार हो सकती है। विरोध की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) संजय पूनिया ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि अधिक गर्मी के कारण कई बार तारकोल मशीनों के टायरों से चिपक जाता है जिससे लोगों को इसकी मात्रा कम दिखाई देती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर विनोद सिहाग, सुरेंद्र सिंह, हनुमान सिंह सिहाग, सुभाष, बलवान, मोनू, सोनू, गोलू, आत्मप्रकाश, राकेश चाहर, मुकेश, जोगिंदर, संजय, कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
-
ग्रामीणों को उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया है कि अगर निर्माण सामग्री खराब मिली तो कार्रवाई की जाएगी। निर्माण के बाद सैंपलिंग की जाएगी।
- संजय पूनिया, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed