फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के नए वकीलों को जल्द ही चेंबर मिलने की उम्मीद है। बार एसोसिएशन की ओर से चेंबर फेज-2 के निर्माण भूमि पूजन व अरदास के साथ शुरू करवाया गया। भूमि पूजन में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रवेश मेहता की अगुवाई में बार पदाधिकारियों व चेंबर निर्माण कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रधान प्रवेश मेहता ने बताया कि फेज-2 में कुल 116 चेंबर बनेंगे। ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिल और होंगी। प्रत्येक मंजिल पर 29-29 चेंबर बनाए जाएंगे। चेंबर का साइज 9 गुना 13 होगा। एक चेंबर दो वकीलों को अलॉट किया जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपप्रधान विनोद कामरा, सचिव समीर सिहाग, चेंबर कमेटी के सदस्य विकास शर्मा, सहसचिव पुनीत भुटानी, वित्त सचिव अंकुश बंसल, लाइब्रेरी इंचार्ज संजीव कुमार, पीसी शर्मा, राजकुमार रुखाया, राजेंद्र वर्मा, मुकेश भट्टू सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।