{"_id":"574dc9854f1c1b7a2810a14f","slug":"challan-if-throw-water-at-road-goverment-makes-new-act-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पानी फेंका तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पानी फेंका तो कटेगा चालान
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 31 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की मरम्मत पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों की हालत खस्ता होने से बचाने के लिए सरकार जल्द ही नया एक्ट बनाने जा रही है। जिसमें सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले को मोटा हर्जाना चुकाना पड़ सकता है। इसकी कमान जल्द ही संबधित विभाग के जेई को मिलने जा रही है। जो सड़क को नुकसान पहुंचाने वाले का चालान काट सकेंगे।
सड़क पर लगातार पानी खड़ा रहने से दरारें आ जाती हैं और वह समय सीमा से पहले टूट जाती हैं। सरकार की तरफ से सड़कों के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते है। लेकिन लोग अपने स्वार्थ के लिए सड़क को तोड़ देते हैं। सड़क की मरम्मत के बाद फिर गड्डे बन जाते हैं जो आगे बढ़ते चले जाते हैं। जिसका खमियाजा विभाग को भुगतना पड़ता है। सड़कों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इसके लिए सरकार नया एक्ट बनाने जा रही है। जिसके तहत सड़कों को क्षति पहुंचाने वाले के खिलाफ चालान काटे जाएंगे। चालान काटने की पॉवर जे.ई के पास होगी। चालान कम से कम और अधिक से अधिक कितना होगा।
यह बनाए जाने वाले एक्ट में निर्धारित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के मुताबिक सड़क को नुकसान पहुंचाने पर कम से कम तीन महीने की सजा भी संभव है। पीडब्लयूडी बीएडंआर के कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू के अनुसार लोग अपने स्वार्थ के लिए पानी सड़क पर डाल देते हैं। सड़क पर अगर लंबे समय तक पानी खड़ा रहे तो उसे नुकसान पहुंचता है और उसकी उम्र भी कम हो जाती है। जिसको लेकर नया एक्ट बनाया जा रहा है जिसमें जेई को चालान काटने की पॉवर होगी।
विज्ञापन
पौने 5 करोड़ से सुधरेगा भट्टू रोड़:
भट्टू रोड़ को ठीक करने की बहुप्रतिक्षित मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। लालबती चौक से भट्टू रोड़ के बीच 1 किलोमीटर लंबी सीमेंटिड सड़क बनने जा रही है। जिसका काम जुुलाई माह में शुरू हो जाएगा। भट्टू रोड़ पर गहरे गड्डे हैं जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। यही नहीं, बजट में से भट्टू में सड़क के दोनों तरफ ड्रैन भी बनेगी।
90 करोड़ से सुधरेंगे लिंक व एमडीआर रोड़:
फतेहाबाद जिले के लिंक रोड़ व एमडीआर रोड़ की मरम्मत के लिए सरकार की तरफ से 90 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। एक साल में इस राशि से खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत होगी। विभाग के अनुसार फतेहाबाद की 27, टोहाना की 35 तथा रतिया की 24 सड़कों की मरम्मत की जानी है। इसमें जिले के लिंक व एमडीआर रोड़ भी शामिल हैं।
सरकार की तरफ से सड़कों की मुरम्मतों के लिए 90 करोड़ रूपए मंजूर हुए हैं। इसी के साथ पौने 5 करोड़ से भट्टू रोड़ पर भी सीमेंटिड सड़क बनाई जाएगी।
सुभाष भांभू, पीडब्ल्यूडी बीएडआर