{"_id":"68447a828deb4ee2ea0b42e3","slug":"cet-haryana-cet-problem-fatehabad-news-c-21-hsr1019-642719-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरल पोर्टल की रफ्तार धीमी, सीईटी के लिए आवेदन रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरल पोर्टल की रफ्तार धीमी, सीईटी के लिए आवेदन रुके
Sat, 07 Jun 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्थित एक सीएससी सेंटर से सीईटी के आवेदन करने पहुंचे अभियार्थी व अभिभावक। संवाद
फतेहाबाद। पिछले एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सरल पोर्टल की रफ्तार सही नहीं हो सकी है। कभी पोर्टल चलने लगता है तो रफ्तार धीमी होने के कारण दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे हैं। इससे सरल पोर्टल पर 400 से ज्यादा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के आवेदन तक नहीं हो पा रहे हैं। पोर्टल के बंद रहने के कारण कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के आवेदन करने के इच्छुक युवा काफी परेशान हैं। युवाओं का कहना है कि अगर पोर्टल ऐसे ही बंद या धीमा रहा तो काफी लोग जिन्होंने सीईटी के लिए आवेदन करना है, वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। जब तक सरल पोर्टल बंद रहेगा तो काफी युवाओं के जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाएंगे। इस कारण वे सीईटी के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी के आवेदनकर्ता से जाति प्रमाणपत्र एक अप्रैल के बाद का मांगा है। सरल पोर्टल के बंद होने से मैरिज, आय, जन्म, मृत्यु, रिहायशी प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। पोर्टल बंद होने से विभिन्न प्रकार की 20 से अधिक योजनाओं के आवेदन अटके पड़े हैं। इस कारण सीईटी के साथ-साथ अन्य काम भी नागरिकों के अटके हुए हैं। सीईटी के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून शाम 6:00 बजे तक है।
विज्ञापन
-- --
सरल पोर्टल नहीं चलने से हो रही परेशानी
सरल पोर्टल में आई त्रुटि को लेकर सीएससी संचालक सतीश कुमार, सुरेश, जगदीश, सुभाष और राजेश आदि ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र आदि नहीं बने रहे हैं। हालांकि सीईटी की वेबसाइट सही है, मगर बिना कागजात पूरे होने से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सीईटी के लिए पूरे दिन में मात्र 4 से 5 ही आवेदन हो रहे हैं। देर रात्रि को वेबसाइट चलती है। रात को ओटीपी नहीं मिल पाते हैं।
-- -- -- -- --
सीईटी का फार्म भरने के लिए 29 मई को जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण अभी तक प्रक्रिया जारी है। ऐसे में सरकार को आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाना चाहिए। ताकि हर पात्र युवा का आवेदन कर सके।
-कुलदीप, गांव जांडवाला सोत्तर।
-- --
सीईटी का फार्म भरने के लिए जाति प्रणाम पत्र बनवाना है। सरल पोर्टल पर कागजात पूरे होने के बावजूद भी आवेदन करने में एक घंटा तक का समय लग रहा है। फार्म सबमिट करने के दौरान कई बार तो माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड करने का विकल्प आ जाता है।
-अजय, निवासी फतेहाबाद।
-- --
सरल पोर्टल में आई त्रुटि के कारण रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इस कारण सीईटी के आवेदन नहीं हो रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि में मात्र 5 दिन बचे हैं। सरकार को जल्द कोई नया विकल्प निकालना चाहिए या फिर अंतिम तिथि को बढ़ाना चाहिए।
-राजकुमार, निवासी फतेहाबाद।
-- --
जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र का काम भी अटका
पिछले एक सप्ताह से सरल पोर्टल के बंद होने के कारण नागरिक जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे है। इस कारण नगर परिषद कार्यालय के जन्म, मृत्यु शाखा में काम नहीं हो पा रहा है।
तकनीकी वजह से यह दिक्कत आ रही है। मुख्यालय से इसको सही करने का प्रयास जारी है।
-शिल्पा नारंग, जिला प्रबंधक, सीएससी