फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cemeteries and crematoriums in 25 villages will be renovated with Rs 1.35 crores.

Fatehabad News: 25 गांवों में बने कब्रिस्तान और श्मशान का 1.35 करोड़ से होगा नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cemeteries and crematoriums in 25 villages will be renovated with Rs 1.35 crores.
गांव दौलतपुर में बने श्मशान घाट में होगा वाटर टैंक का निर्माण। 
फतेहाबाद। सरकार के द्वारा शहरों व गांवों में बने श्मशान घाट को सुंदर बनाने के लिए शिवधाम योजना की शुरूआत की गई थी। सरकार इस योजना से शहराें व गांवों में बने शिवधाम (स्वर्ग धाम) परिसरों का नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। शिव धाम योजना के तहत जिले के कई गांवों के कब्रिस्तान व श्मशान घाट में पानी, शेड व चहारदीवारी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पंचायती राज विभाग जिले के 25 गांव में बने श्मशान घाट व कब्रिस्तान का काम करवाएगा, जिसको लेकर टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता से पहले ये प्रस्ताव आए हुए थे, लेकिन प्रकिया पूरी करने में समय लगता है,आचार संहिता खत्म होने के बाद काम फिर से शुरू करवाए गए। इन सभी कामों के लिए टेंडर प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन गांवों में होगा काम

1. गांव बिघड़ (दो) में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिस पर 2.11 लाख की राशि खर्च होगी।

2. गांव धांगड़ में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिस पर 2.11 लाख की राशि खर्च होगी।

3. गांव काजलहेड़ी में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक व दाह संस्कार के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 12.26 लाख की राशि खर्च होगी।

4. गांव खजूरी जाटी में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक व दाह संस्कार के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 8.4 लाख की राशि खर्च होगी।

5. गांव खजूरी जाटी (बाला वाली) में बने श्मशान घाट में चहारदीवारी, वाटर टैंक व दाह संस्कार के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 13.60 लाख की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6. गांव खासा पठाना में बने श्मशान घाट में चहारदीवारी व दाह संस्कार के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 9.31 लाख की राशि खर्च होगी।

7. गांव मोहम्मदपुर रोही (एक) में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक व दाह संस्कार के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 8.4 लाख की राशि खर्च होगी।

8. गांव मोहम्मदपुर रोही (दो) में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिस पर 4.22 लाख की राशि खर्च होगी।

9. गांव नहला में बने श्मशान घाट में चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 4.4 हलाख की राशि खर्च होगी।

10. गांव अलीपुर बरोटा में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

11. गांव ब्राहमनवाला में बने कब्रिस्तान में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

12. गांव ब्राहमनवाला में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

13. गांव बलियाला में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

14. गांव बोरा में बने कब्रिस्तान में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

15. गांव चदों खुर्द में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

16. गांव दौलतपुर में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिस पर 2.11 लाख की राशि खर्च होगी।

17. गांव घासवां में बने कब्रिस्तान में लोगों के बैठने के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

18. गांव झलनियां में बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा , जिस पर 2.11 लाख की राशि खर्च होगी।

19. गांव कमाना में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

20. गांव खाई में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

21. गांव खैरातीखेड़ा बने श्मशान घाट में वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिस पर 2.11 लाख की राशि खर्च होगी।

22. गांव महमदकी में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

23. गांव मोहम्मदपुर सोत्तर में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

24. गांव नांगल में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।

25. गांव रतनगढ़ में बने श्मशान घाट में लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा, जिस पर 5 लाख की राशि खर्च होगी।



कोट

25 गांवों में बने कब्रिस्तान और श्मशान घाट में पानी, शेड व चहारदीवारी का काम जल्द शुरू हो जाएगा। 1 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि इन कामों पर खर्च होगी। शहरों की तर्ज पर गांवों में कब्रिस्तान व श्मशान घाट काे अच्छा बनाया जाए, यह प्रयास किए जा रहे हैं।

-देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed