फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Celebrated Deepotsav by lighting 21 thousand lamps in the city

Fatehabad News: शहर में 21 हजार दीये जलाकर मनाया दीपोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Deepotsav by lighting 21 thousand lamps in the city
अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फतेहाबाद में एकजुट हुए र
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पपीहा पार्क के सामने रविवार शाम को दिवाली जैसा माहौल बन गया। अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रामभक्तों ने भारी संख्या में पपीहा पार्क के सामने एकत्रित होकर 21 हजार दीये जलाकर खुशी मनाई। इस दौरान एक रात भगवान श्री राम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसी की खुशी में शहर के सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठन पपीहा पार्क के सामने एकत्रित हुए। राम भक्तों के लिए यहां पर विशेष पंडाल सजाया गया था और भगवान राम का कट आउट लगाया गया था। पंडाल में अलग-अलग हिस्सों में दीये रखकर महिलाओं को दीये जलाने के लिए बैठाया हुआ था। पंडाल में भारी संख्या में महिला व पुरुष जमा हो गए थे। विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, आरएसस के नगर कार्यवाह राहुल लोहिया, जिला परिषद प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा, केवल कृष्ण अरोड़ा, विजय गोयल सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग इस भव्य आयोजन के गवाह बने। इस दौरान भगवान श्री राम के भजनों के माध्यम से भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। पंडाल में फूलाें से जय श्री राम लिखकर इसके चारोें ओर दीये सजाए गए थे। साथ ही पंडाल में भी अलग-अलग स्थानों पर दीये रखे गए थे। दीयों के लिए 351 लीटर सरसों का तेल प्रयोग किया गया। जब दीये जले तो पूरा क्षेत्र दीयों की रोशनी से गुलजार हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा ने कहा कि भगवान राम हम सबके भगवान हैं। सोमवार को उनकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और सालों से भगवान राम के मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे कारसेवकों व राम भक्तों की इच्छा पूरी होगी। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में रविवार को अयोध्या जैसा माहौल बन गया है। सोमवार को भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा समारोह का लाइव प्रसारण
फतेहाबाद में हंस कॉलोनी के सेवा भारती स्कूल, श्री रघुनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, बीमा कॉलोनी में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर, गीता मंदिर, भाटिया कॉलोनी में धर्मशाला, अग्रवाल कॉलोनी के हनुमान मंदिर में व विचार आश्रम मंदिर में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed