फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CCTVs dropped from NAP office for EVM strong room will be installed in community center

ईवीएम स्ट्रांग रूम के लिए नप कार्यालय से उतारे सीसीटीवी, कम्यूनिटी सेंटर में लगाए जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
CCTVs dropped from NAP office for EVM strong room will be installed in community center
फतेहाबाद के नप कार्यालय में पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को बीघड़ रोड पर बने कम्यूनिटी सेंटर से रवाना किया जाएगा। बुधवार को नगर परिषद फतेहाबाद से ईवीएम मशीनों को कम्यूनिटी सेंटर में भेजा जाएगा। यहां पर ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

नप कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को कम्यूनिटी सेंटर में लगाया जाना है। इसके चलते नप में लगे सीसीटीवी कैमरे को मंगलवार को उतार दिया गया। फतेहाबाद में 60 बूथों पर मतदान होना है। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को 18 जून को कम्यूनिटी सेंटर से रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के लिए नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिन भर किट तैयार करने का काम चलता रहा। पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले दस्तावेज की किट तैयार की गई।
विज्ञापन

वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर फतेहाबाद में 60 बूथों पर मतदान होना है। वार्ड नंबर चार के तीन बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। यहां पर विवाद होने की संभावना है। अति संवेदनशील घोषित किए गए बूथ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए तीन बूथ शामिल है। इसमें 2808 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वार्ड में कितने होंगे बूथ और कितने हैं मतदाता
वार्ड नंबर बूथ मतदाता
1 2 2098
2 3 3306
3 3 2742
4 3 2808
5 2 1669
6 4 4005
7 2 2414
8 2 2168
9 2 2417
10 1 1135
11 2 1490
12 2 1770
13 2 2124
14 2 1846
15 2 1701
16 2 1575
17 2 1819
18 2 1408
19 2 2091
20 2 2323
21 2 2228
22 3 2689
23 3 3172
24 2 1883
25 2 1632
26 2 2430
27 2 1872
कोट
मतदान को लेकर तैयारियां चल रही है। ईवीएम कम्यूनिटी सेंटर में भेजी जाएंगी, यहां पर स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। सीसीटीवी कैमरें यहां पर लगाए जा रहे है। इसके अलावा बुधवार का रिहर्सल भी होनी है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed