फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cctv, civil hospital, 48 CCTV cameras commissioned after three months in civil hospital, fatehabad

नागरिक अस्पताल में तीन माह बाद चालू हुए 48 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 27 Feb 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
cctv, civil hospital, 48 CCTV cameras commissioned after three months in civil hospital, fatehabad
नागरिक अस्पताल में खराब हुई एलईडी की जगह आई नई एलईडी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पिछले तीन माह से बंद सीसीटीवी कैमरे वीरवार को शुरू हो गए। खराब हुई एलईडी और डीवीआर चंडीगढ़ से आने के बाद वीरवार को उन्हें बदला गया। गौर हो कि पिछले तीन माह से अस्पताल की सुरक्षा रामभरोसे थी जबकि इस बीच नागरिक अस्पताल में दो गुटों के बीच चाकू भी चल चुके हैं। इसके अलावा दुपहिया वाहन चोरी की भी कई वारदात हो चुकी हैं। नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ. सुभाष ने बताया कि पिछले साल 22 नवंबर को बिजली सप्लाई में खराबी होने के कारण दो एलईडी और डीवीआर खराब हो गए थे, जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, उसे लिखा गया। इसके बाद कंपनी से नई एलईडी और अन्य सामान आने में समय लग गया। ट्रांसपोर्ट के जरिये सामान पहुंचने के बाद वीरवार को इन्हें लगाकर चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

इसलिए जरूरी है सीसीटीवी
नागरिक अस्पताल में करीब दो साल पहले हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। अस्पताल में कैमरे इसलिए जरूर है क्योंकि जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात शिशु दो बार चोरी हो चुका है। इसके अलावा अस्पताल में जेब कटने और दुपहिया वाहन चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र भी नागरिक अस्पताल में है।
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी कैमरों से संबंधित खराब हुआ सामान आने के बाद इन्हें बदल दिया गया है। कैमरे अब शुरू हो गए हैं।
- डॉ. सुभाष, आरएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed