फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBSE 10th examinations started, 3800 students gave Hindi paper on the first day

Fatehabad News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 3800 विद्यार्थियों ने दिया हिंदी का पेपर

Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th examinations started, 3800 students gave Hindi paper on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सीबीएसई की तरफ से बुधवार को दसवीं की हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। जिले में करीब 3800 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि प्रश्न सिलेबस में से ही पूछे गए थे। सीबीएसई की तरफ से फतेहाबाद में 6, भट्टूकलां में एक, रतिया में तीन, टोहाना में तीन और भूना में एक केंद्र बनाया गया है। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ली जा रही है। बुधवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इसके अलावा वीरवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की जियोग्राफी विषय की परीक्षा है। इसके साथ ही कक्षा नौंवी की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


व्याकरण के सामान्य प्रश्न पूछे गए थे
मैं दसवीं कक्षा का छात्र हूं। हिंदी विषय का पेपर था, जो मुझे बिल्कुल आसान लगा है। व्याकरण के सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा अन्य प्रश्न बिल्कुल आसान थे। - भूषण, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हिंदी विषय का पेपर था और सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे। व्याकरण के प्रश्न सबसे आसान पूछ गए। अग्रोहा से यहां परीक्षा देने पहुंचा था। जिसके कारण सुबह घर से जल्दी निकलना पड़ा था, बाकी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। - निखिल, छात्र।


परीक्षा से पहले डर था कि कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे। मगर जब प्रश्न पत्र मिला तो देखा की सभी प्रश्न विषय सूची में थे और बहुत आसान थे। - गुरमीत, छात्र।


हिंदी विषय में व्याकरण मुश्किल होता है मगर बुधवार कोई हुई परीक्षा में व्याकरण के ही सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। पेपर आसान था। - साहिल, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed