{"_id":"68d57fb77d1ba34afc0cc31e","slug":"cbi-searches-records-at-two-schools-in-connection-with-fake-admissions-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-141003-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी दाखिला मामले में सीबीआई ने दो स्कूलाें में खंगाला रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी दाखिला मामले में सीबीआई ने दो स्कूलाें में खंगाला रिकाॅर्ड
Thu, 25 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:17 PM IST
सार
रतिया में 2014 के बोगस छात्र एडमिशन मामले की जांच के लिए सीबीआई टीम ने दो स्कूलों में रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने छात्रों और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए। अधिकारियों ने जांच पर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विस्तार
रतिया। वर्ष 2014 में हरियाणा में हुए बोगस छात्र एडमिशन मामले में वीरवार को सीबीआई टीम कस्बे के दो स्कूलों में पहुंची और रिकॉर्ड खंगाला। हालांकि जांच के बारे में अधिकारियों ने कोई जानकारी देने के इन्कार कर दिया।
सीबीआई के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची और स्कूल में वर्ष 2014 में बोगस छात्र एडमिशन से जुड़े हुए रिकॉर्ड को तलब किया। सूत्रों के अनुसार टीम ने उस समय के भर्ती हुए छात्रों और उनके अभिभावकों के बयान भी भी दर्ज किए।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में उस दौरान 93 विद्यार्थियों के नाम काटे गए थे जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 87 विद्यार्थियों के नाम काटे गए थे।