फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Caught 9 fake candidates giving exams instead of others

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 9 फर्जी परीक्षार्थी पकडे़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Caught 9 fake candidates giving exams instead of others
फतेहाबाद में राजकीय स्कूल में बनाए गए केंद्र पर परीक्षा देने जाते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की होम साइंस विषय की परीक्षा ली गई। जिले के करीब 69 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को सबसे ज्यादा नकल के केस पकड़े गए हैं। होम साइंस की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 9 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं। कई ऐसे फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं जो कि पैसे लेकर पेपर दे रहे थे। फर्जी परीक्षार्थियों करा परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर केंद्र अधीक्षकों ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार नकल केस बनाए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और कन्या स्कूल में दो-दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं, चारों दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। टीम की सदस्य सरोज ने बताया कि केंद्रों पर जांच की गई तो छात्र दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए मिले। कंट्रोल रूम इंचार्ज अनिल जाखड़ की टीम ने राजकीय कन्या स्कूल में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा है। यहां भी फर्जी परीक्षार्थी साथी की जगह पेपर दे रहा था। टोहाना के प्रश्न पत्र उड़नदस्ता ने गांव कंहड़ी के परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्र्थी जांच के दौरान पकड़ा गया। यहां पर भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। फतेहाबाद की प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने राजकीय कन्या स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं, यहां पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

मैडम छोड़ दो, गरीब हूं पढ़ना है इसलिए पैसे लेकर परीक्षा देने आया था
होम साइंस की आयोजित हुई परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी के पकड़े जाने पर वह गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। कोई दोस्ती निभाने आया हुआ था तो कोई भाई की जगह पेपर देने पहुंचा था। इसके अलावा कई ऐसे विद्यार्थी भी थे जो कि पैसे लेकर परीक्षा देने के लिए आए थे। उड़नदस्तों ने केंद्र अधीक्षकों को संबंधित फर्जी परीक्षार्थी और जिसका पेपर देने आए थे उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर फर्जी फोटो, बार कोड स्कैन में फंस रहे
फर्जी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर असली विद्यार्थी की जगह खुद की फोटा चस्पा करके आ रहे हैं। उड़नदस्ते जब केंद्र अधीक्षक के पास आए एडमिट कार्ड से मिलान करते हैं तो उसमें पकड़े जाते हैं। इसके अलावा बार कोड स्कैन करने पर असली डाटा से मिलान किया जाता है उसमें पकड़े जा रहे हैं।
कोट
बोर्ड की शुक्रवार को होम साइंस विषय की परीक्षा थी। इस दौरान 9 फर्जी विद्यार्थी पकड़े हैं। पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed