फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash worth thousands of rupees stolen from five shops in Shastri Bazar, people protest

शास्त्री बाजार की पांच दुकानों से हजारों रुपये की नकदी चोरी, लोगों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cash worth thousands of rupees stolen from five shops in Shastri Bazar, people protest
टोहाना के शास्त्री बाजार में प्रदर्शन करते हुए व्यापारी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर के शास्त्री बाजार में पांच दुकानों में चोरी की वारदात हो गई। जिस पर दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन किया और शहर थाने में पहुंचे। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल ने की। इस दौरान शहर थाने में व्यापारियों को डीएसपी शाकिर हुसैन ने आश्वासन दिया कि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने रोष जताते हुए शास्त्री बाजार से शहर थाना तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने की बात कही। दुकानदार विक्की ने बताया कि उसकी पंजाब बर्तन के नाम से दुकान है। रात के समय छत का दरवाजा तोड़कर चोरी उसकी दुकान में घुसे और करीबन 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा देर रात्रि को ही चोर गोयल बूट हाउस, 99 स्टोर, सोहनलाल जनरल व हनुमान गारमेंट की दुकान में भी सेंध लगाकर नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शीघ्रता से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इन दुकानों में हुए रुपये चोरी
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब बर्तन स्टोर के विक्की ने बताया कि उसकी दुकान से 15 हजार की नकदी, श्री श्याम 99 स्टोर से 6 हजार की नकदी, हनुमान गारमेंट्स से 4200 की नकदी, सोहनलाल जनरल स्टोर से 15 हजार व गोयल बूट हाउस की दुकान से 8 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है, शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी तथा शीघ्र ही चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टोहाना में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार।

टोहाना में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुकानदार।- फोटो : Fatehabad

टोहाना शहर थाना में डीएसपी से बातचीत करते हुए व्यापारी नेता।

टोहाना शहर थाना में डीएसपी से बातचीत करते हुए व्यापारी नेता।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed