{"_id":"6a6a19d366dca24f070cbbdd","slug":"cash-and-goods-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-customer-service-center-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-158294-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी
Wed, 29 Jul 2026 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट (ग्राहक सेवा केंद्र) को निशाना बनाकर नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर गल्ले में रखी करीब 2500 से 4000 की नकदी और चार एयरबड्स ले गए।
बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संजीव कुमार ने बताया कि रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह पड़ोसी की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा मिला।
वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक ताले तोड़कर दुकान में घुसता और सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी मामले में शिकायत प्राप्त हो चुकी है जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।