{"_id":"6665cddc5f117a668401f900","slug":"cash-and-gold-jewelery-stolen-from-retired-policemans-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117791-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर से नकदी और सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर से नकदी और सोने के जेवर चोरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ में चोर सेवानिवृत पुलिसकर्मी के घर में घुसकर सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। घटना के दौरान परिवार आंगन में सोया हुआ था। मामले में सेवानिवृत पुलिसकर्मी भरत लाल ने सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भरत लाल ने बताया कि 7/8 जून की रात को परिवार समेत आंगन में सोया हुआ था। इस दौरान चोर खिड़की से अंदर घुसे। चोर घर से 11 तोले सोने के जेवर और 32 हजार की नकदी चुराकर ले गए। चोरी का पता सुबह उठे तो चला और पुलिस को सूचना दी।
बहबलपुर में घर से नकदी और सोने के जेवर चुराए :
गांव बहबलपुर में चोर घर में घुसकर डेढ़ लाख की नकदी और पांच तोले सोने के जेवर चुराकर ले गए। मामले को लेकर रविवार को गांव बहबलपुर निवासी बलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलजीत कौर ने बताया कि वह अपनी मां व दो बच्चों के साथ गांव बहबलपुर में रहती है। 4 जून की दोपहर को घर को ताला लगाकर गांव सुचान गए थे। रविवार को घर आए तो कमरों में अलमारी और संदूक खुले हुए मिले। घर से तीन तोले सोने का हार, दो सोने की चूड़ियां व डेढ़ लाख की नकदी गायब मिली।