फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered for gang rape of a minor

Fatehabad News: पांच युवकों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Case registered for gang rape of a minor
रतिया। शहर पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर उसकी 14 वर्षीय किशा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि गांव का हाकम सिंह उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर किसी बाहरी स्थान पर ले गया। यहां पर हाकम सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। लड़की डरी-सहमी हुई घर पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


भाई पर किया चाकू से हमला, केस दर्ज

टोहाना। शहर की गीता कॉलोनी निवासी राहुल ने अपने भाई पर चाकू से हमला करके घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में राहुल ने कहा कि एक विवाद के चलते उसके भाई मोनू ने उसके सिर में ईंट मारी और चाकू से हमला कर दिया। इससे वह नीचे गिर गया। उसने बताया कि उसकी मां माया ने उसे अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed