फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against two for finding government seeds in a private shop

Fatehabad News: निजी दुकान में सरकारी बीज मिलने पर दो के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 12 Nov 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two for finding government seeds in a private shop
टोहाना। हरियाणा बीज विकास निगम के गेहूं की अवैध बिक्री करने के मामले में शहर पुलिस ने एसडीओ मुकेश महला के बयान पर कार्रवाई करते हुए धर्मपाल व कमल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ मुकेश महला ने बताया कि किसान लाभ सिंह ने फोन पर सूचना दी थी कि एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं के सरकारी बीज को निजी दुकान में उतारा जा रहा है, जो बिना मान्यता प्राप्त है। उसने कहा कि यहां बीज की कालाबाजारी की जा रही है, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्राॅली में रखे बीज की जांच की तो उन पर हरियाणा बीज विकास निगम टोहाना का टैग लगा हुआ मिला और दुकान पर उतारे जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दो अलग-अलग किस्म के 149 बैग पाए गए और ट्रैक्टर चालक अजीत ने कहा कि वह किराये पर ट्रैक्टर चलाता है। उसे सुबह 9 बजे धर्मपाल ने डांगरा रोड पर बीज विकास निगम के कार्यालय के सेल काउंटर से 149 बैग गेहूं के बीज के लोड करा दिए। इन बैगों को सब्जी मंडी रोड पर कमल की दुकान पर पहुंचाने के लिए कहा। ट्रैक्टर चालक के अनुसार उसे कोई बिल नहीं दिया गया। एसडीओ ने सहायक मैनेजर संजय कुमार को बुलाया तो वह कोई बिल पेश नहीं कर सका। आरोपियों ने विभाग के साथ धोखाधड़ी करते हुए बीज अधिनियम का उल्लंघन किया है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed