फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against two brothers for cutting illegal colony in Majra area

माजरा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने पर दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two brothers for cutting illegal colony in Majra area
फतेहाबाद। माजरा-फतेहाबाद रोड पर अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में जिला नगर योजनाकार विभाग ने सदर थाना में शिकायत दी है। मामले में सदर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव माजरा निवासी सुखजीत सिंह और देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि माजरा-फतेहाबाद रोड पर स्कूल के पास सुखजीत सिंह और देवेंद्र सिंह ने मिलकर 20 कनाल 14 मरले में कॉलोनी काट दी। ये कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई और न ही इस संबंध में विभाग से कोई अनुमति ली गई है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था। फिलहाल पुलिस ने डीटीपी विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed