फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against three youths for using abusive language towards Sikhs

Fatehabad News: सिखों के प्रति अभद्र भाषा बोलने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three youths for using abusive language towards Sikhs
रतिया। पुराना बाजार गुरुद्वारा साहिब के निर्माण कार्य के दौरान बाधा डालने व सिखों के प्रति अभद्र भाषा बोलने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में बुधवार को सिख समुदाय ने पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर वीरवार को शहर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मामले में रतिया निवासी विकास, संदीप और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस द्वारा उक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के बाद सिख समुदाय ने शहर थाने के घेराव की योजना को स्थगित कर दिया। हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुखसागर सिंह हिसार ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें। शरारती तत्वों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बाहर इकट्ठे होकर सोची समझी साजिश के तहत मर्यादा को भंग करते हुए सिख समाज व गुरुओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इससे सिख समुदाय में भारी आक्रोश पनपा है। दो समाजों के बीच आपसी तनाव पैदा करने की कोशिश भी गई और गुरुद्वारा साहिब में चल रहे निर्माण कार्य को भी रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस ने घेराव की चेतावनी के बाद केस दर्ज कर लिया है। मगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मलिक सिंह कंग, परमजीत सिंह, मैनेजर अमरीक सिंह, फतेह सिंह, शेर सिंह भुल्लर, प्रगट सिंह, सेवा सिंह, बलदेव सिंह मीन, रंजीत बिट्टू, सुरेंद्रपाल सिंह, बाबू सिंह, शेर सिंह खोखर आदि ने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed