फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against three people of Punjab for not returning six vehicles

छह गाड़ियां न लौटाने पर पंजाब के तीन लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three people of Punjab for not returning six vehicles
फतेहाबाद। पंजाब के तीन लोगों को किराए पर दी गई 10 गाड़ियों में से छह गाड़ियां वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्यादा किराया देने का लालच देकर गाड़ियां ली लेकिन वापस नहीं लौटाई गई। मामले को लेकर शहर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले में बत्रा कॉलोनी निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर आरोपी घुमारमंडी लुधियाना निवासी भूपेंद्र सिंह, सोनू मल्होत्रा व लुधियाना निवासी जगजीत सिंह के खिलाफ गबन और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार ने बताया कि वह फतेहाबाद में गाड़ियों का काम करता है। आरोप है कि आरोपी भूपेंद्र सिंह दो लोगों को जून 2021 में लेकर आया और कहा कि लुधियाना में गाड़ियों का कारोबार है और विदेशी लोग गाड़ियां ज्यादा किराए पर लेकर जाते हैं और इसलिए वह गाड़ियों का ज्यादा किराया दे देगा। आरोपियों की बातों में आकर उसने अपनी तीन गाड़ियां व सात गाड़ियां अपने दोस्तों से लेकर आरोपियों को दे दी। आरोप है कि आरोपियों ने नवंबर 2021 तक गाड़ियों का किराया समय पर देते रहे लेकिन दिसंबर माह से किराया देना बंद कर दिया। जब उसने गाड़ियां वापस मांगी तो मुश्किल से चार गाड़ियां वापस लौटाई। बाकी छह गाड़ियां अबतक नहीं लौटाई। आरोप है कि जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि गाड़ियां किसी और व्यक्ति को आगे किराए पर दे रखी है और वहां से एडवांस मनी ले रखी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed