{"_id":"6716a86ff0681499d90f3ec4","slug":"case-registered-against-three-people-in-different-cases-for-keeping-firecrackers-without-license-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-123995-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना लाइसेंस पटाखे रखने पर अलग-अलग मामलों में तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना लाइसेंस पटाखे रखने पर अलग-अलग मामलों में तीन लोगों पर केस दर्ज
Tue, 22 Oct 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
रतिया। बिना लाइसेंस पटाखे रखने के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस की टीम एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि वेदराज निवासी ब्राह्मणवाला बस अड्डा रतिया के पास अपनी मारुति कार में काफी मात्रा में पटाखे भरकर खड़ा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां वेदराज मिला। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 30 किलो पटाखे बरामद हुए। इस पर पुलिस ने जब वेदराज से पटाखों के बारे में लाइसेंस मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में रतिया पुलिस की टीम एएसआई प्रताप सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी, तो उन्हें सूचना मिली कि पंजाब के मानसा जिले का रविंद्र सिंह रतिया के लोहारी चौक पर एक ऑटो में पटाखे लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर रविंद्र को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग तरह के 50 किलो पटाखे बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम एएसआई रघुवीर सिंह के नेतृत्व में अलीकां से रतिया आ रही थी, तो गांव लाली के पास एक कार आती दिखी। पुलिस को देखकर कार सवार ने खाली प्लाट में कार खड़ी कर दी। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम पंजाब के मानसा जिला के गांव झनीर निवासी कुलविंद्र बताया। उसके पास से दो कट्टों में भरे 19 किलो 500 ग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।