फतेहाबाद: पेपर बोर्ड में मोबाइल फिट करने वाले छात्र पर मामला दर्ज, पेपर आउट करने की भी आशंका
बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने चार मार्च को परीक्षा में जांच के दौरान एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा था, जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे, छात्र ने पेपर बोर्ड के अंदर मोबाइल फिट कर रखा था और उसके ऊपर शीशा लगा हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव भूथनकला के राजकीय स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में चार मार्च को दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान छात्र के पेपर बोर्ड में मोबाइल फिट मिलने का मामला सामने आया था। अब पुलिस ने आरोपी छात्र संजय के खिलाफ केंद्र अधीक्षक रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बोर्ड ने मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए थे।
अब इस मामले में कई लोग फंस सकते है, जिस-जिस के पास प्रश्न पत्र भेजा गया। इसके अलावा मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड तैयार करने वाला भी फंसेगा। मामले के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने जांच के दौरान एक छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा था, जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे, छात्र ने पेपर बोर्ड के अंदर मोबाइल फिट कर रखा था और उसके ऊपर शीशा लगा हुआ था। छात्र वाट्सअप चला रहा था और उसके पास गैलरी में अंग्रेजी विषय का सेलेब्स भी था। टीम ने मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड को कब्जे में ले लिया था और यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी थी। बोर्ड ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए थे।
सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट करने की आशंका
बोर्ड को आशंका है कि छात्र ने पहले भी पेपर आउट किया है। छात्र के मोबाइल में प्रश्रपत्र कहां से आया और इसने किस किस को भेजा। 31 मार्च को भी क्या छात्र ने सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट किया है। मोबाइल जड़ित पेपर बोर्ड किसने तैयार किया और किस किस को दिया गया है। मामले में कही गिरोह तो काम नही कर रहा है। बोर्ड इन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है।