फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against driver in case of death of young man

Fatehabad News: युवक की मौत मामले में वाहन चालक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Case registered against driver in case of death of young man
रतिया। गांव ब्राह्मनवाला के पास वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से हुई युवक आकाशदीप की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के चाचा जगसीर सिंह के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौत को लेकर वीरवार शाम को ग्रामीणों द्वारा हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे पर जाम भी लगा दिया गया था। वाहन चालक को तुरंत गिरफ्तार करने के अलावा हरियाणा-पंजाब रोड पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटाने की मांग भी की गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण बड़े वाहन लिंक मार्गों से गुजर रहे हैं, जिस कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में आकाशदीप का अंतिम संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed