फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 19 accused in readymade shopkeeper suicide case

Fatehabad News: रेडीमेड दुकानदार आत्महत्या मामले में 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 19 accused in readymade shopkeeper suicide case
फतेहाबाद। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रेडीमेड दुकानदार संदीप बत्रा के आत्महत्या मामले में शहर पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी पूनम की शिकायत पर 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ब्याज समेत रुपये लौटाने के बावजूद आरोपी तंग कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे तंग आकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक दुकानदार संदीप बत्रा की पत्नी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पूनम की शिकायत पर आरोपी ढाणी चाननवाली निवासी मनजीत नड्डा, रमन कंबोज, सतपाल खरबास, बिट्टू गांधी, परमा गांधी, गांव भावदीन निवासी अजय फुटेला, गुलशन मक्कड़, सचिन, ललित, साहिल अरोड़ा, बाबूलाल सोनी, आशीष बजाज, दिनेश बंसल, नरेश वधवा, गांव बीघड़ निवासी राजकुमार, जिले सिंह, फतेहाबाद निवासी शंकी, पवन गुज्जर और मारू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप, दुकान पर आकर कर्मचारियों को दी जाती थी धमकी
पुलिस को दी शिकायत में पूनम ने आरोप लगाया कि दुकान में माल डालने के लिए आरोपियों से रुपये उधार लिए थे। आरोपियों को ब्याज समेत रुपये लौटा दिए गए लेकिन बावजूद इसके आरोपी रुपये देने के दबाव डाल रहे थे। आरोप है कि दो माह पहले आरोपी सतपाल ने खैराती खेड़ा निवासी पवन गुज्जर व बीघड़ निवासी मारू को लेकर दुकान पर आया और धमकी दी और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो सामने आएगा उसका आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-जुगलाल सिंह, प्रभारी, गुरुनानकपुरा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed