फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 10 including three women in case of fight in village Madh

Fatehabad News: गांव मढ़ में झगड़े के मामले में तीन महिलाओं सहित 10 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 10 including three women in case of fight in village Madh
रतिया। सदर थाना पुलिस ने गांव मढ़ कल्लरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित 10 ग्रामीणों पर जान से मारने की धमकी व लड़ाई करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में मढ़ कल्लरखेड़ा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार शाम को उसके बेटे लेखराज ने देखा कि खेत के रास्ते में पेड़ टूटा पड़ा है। उस पेड़ के साथ उनके परिवार की धार्मिक आस्था थी। इसलिए उसका बेटा टूटे हुए पेड़ को उठाकर पीर बाबा की जगह पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

जब लेखराज पेड़ को काटकर उठाने ही वाला था कि तभी अचानक वहां मेरा भाई भगवान दास आ गया और लेखराज को गंदी गाली देने लगा। पेड़ नहीं उठाने के लिए भी कहा। तभी मैं भी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया और मामला शांत करने की कोशिश करते हुए अपने बेटे को समझा कर घर ले आया। थोड़ी देर बाद भगवान दास अपने बेटे अशोक कुमार, प्रेम कुमार, भोलाराम, राजकुमार, वर्षा, नीलम व सोमा बाई व दो अन्य व्यक्ति को बुला लाया और अपने हाथ में ली हुई लोहे की रॉड मेरे सिर में दे मारी। इससे मेरे सिर में काफी चोट आई और खून बहने लगा। जान बचाकर घर में जा घुसा, लेकिन उक्त लोग अंदर ही आ गए। इसके बाद भगवान दास और उसके बेटे अशोक कुमार ने मेरे बेटे लेखराज के सिर व हाथों- पैरों पर डंडे मारे और भोला राम ने अपने हाथ में लिया हुआ कापा मेरी पत्नी कृष्णा के हाथ में मारा। इसके बाद हमें रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालात को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भगवान दास, अशोक कुमार, प्रेम कुमार, भोलाराम, राजकुमार, वर्षा, नीलम, सोमा बाई व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed