{"_id":"674acace7fae49af4f095f90","slug":"case-of-murder-of-teacher-fatehabad-police-brought-gangster-kala-kharampur-on-production-warrant-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: स्कूल में घुसकर शिक्षक की हत्या का मामला, गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: स्कूल में घुसकर शिक्षक की हत्या का मामला, गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
Sat, 30 Nov 2024 01:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:51 PM IST
सार
भट्टूकलां पुलिस ने मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई स्टालिन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस में पुलिस पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव रामसरा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में घुसकर शिक्षक दड़ौली निवासी जितेंद्र की हत्या करने के मामले में शामिल आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया को शनिवार को भट्टूकलां पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी को पुलिस हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले गई आई थी। पुलिस के मुताबिक काला खैरमपुरिया के कहने पर स्कूल में घुसकर बदमाशों ने जितेंद्र पर फायरिंग की थी। शराब ठेकों की रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
यह वारदात 1 मार्च 2021 को हुई थी। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई स्टालिन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस में पुलिस पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया व अनिल निवासी हिसार पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी था। राकेश ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
इस मामले में पहले पकड़े जा चुके है 6 आरोपी
पुलिस इस मामले में वारदात में शामिल विकास निवासी खैरमपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 पिस्तौल 32 बोर व कारतूस बरामद किए थे। वहीं हत्या की योजना में शामिल चार आरोपियों विनोद कुमार निवासी चूलीकलां, कन्हैया निवासी निरवाण जिला सिरसा, रविन्द्र निवासी अनीपुरा, हांसी तथा जगदीश निवासी बांडाहेड़ी जिला हिसार को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन